कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर,यहां 1400 किलो Cheese.... 8 हजार किलो दूध किया गया नष्ट

Edited By Isha, Updated: 16 Nov, 2025 04:14 PM

1400 kg of cheese and 8000 kg of milk destroyed in kaithal

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. पवन कुमार की टीम ने शुक्रवार की रात गांव कांगथली स्थित पनीर की फैक्ट्री में छापा मारकर पनीर, दूध व घी के चार सैंपल लिये। सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेज दिया ग

  कैथल : जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. पवन कुमार की टीम ने शुक्रवार की रात गांव कांगथली स्थित पनीर की फैक्ट्री में छापा मारकर पनीर, दूध व घी के चार सैंपल लिये। सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेज दिया गया। टीम ने फैक्ट्री में तैयार 1400 किलो पनीर, आठ हजार किलो दूध व 3500 किलो सप्रेटा दूध को मिलावट की आशंका के चलते नष्ट करा दिया। 

फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेश पर की गई। उन्होंने यह आदेश कष्ट निवारण समिति की बैठक में शुक्रवार को शिकायत मिलने के बाद दिए थे। सरपंच व अन्य लोगों ने उनके क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही डेयरी में नकली दूध, पनीर व अन्य पदार्थ तैयार करने की शिकायत दी थी। डेयरी संचालक के यहां से तीन बार सैंपल लिये जा चुके हैं। उसके खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!