कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री, नगर परिषद् उपाध्यक्षा की AAP में एंट्री से बदले समीकरण, 110 सरपंचों ने किया सोने पे सुहागा

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 08 May, 2024 05:11 PM

110 sarpanches made icing on gold

लोकसभा चुनाव के चलते हरियाणा का सियासी पारा उफान पर है। हॉट सीट बन चुकी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और INDIA गठबंधन के सांझा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता आये दिन विपक्षी उम्मीदवारों को बड़े बड़े झटके देते जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र: लोकसभा चुनाव के चलते हरियाणा का सियासी पारा उफान पर है। हॉट सीट बन चुकी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और INDIA गठबंधन के सांझा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता आये दिन विपक्षी उम्मीदवारों को बड़े बड़े झटके देते जा रहे हैं। दो दिनों में जहां एक पूर्व सिंचाई मंत्री, नगर परिषद् की उपाध्यक्ष, 06 पार्षदों ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है वहीं 100 से अधिक सरपंचों ने भी डॉ सुशील गुप्ता को खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि हाल ही में हरियाणा सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री नरेंद्र शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे। वहीं कैथल नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन सीमा वाल्मीकि भी 06 पार्षदों सहित भाजपा का दामन छोड़ AAP में शामिल हो चुकी है। वहीं गुप्ता को सरपंचों का भी भरपूर साथ मिल रहा है। पिछले कल शाहबाद ब्लॉक के 76 में से 70 सरपंचों और आज सीवन ब्लॉक के 40 सरपंचों ने भी डॉ. सुशील गुप्ता को अपना समर्थन दे दिया है।

डॉ सुशील गुप्ता ने कहा है कि सरकार ने ई-टेंडरिंग ला कर असंवैधानिक तरीके से पंचायतों-सरपंचों के अधिकार छीन लिए हैं। गुप्ता ने सरपंचों को विश्वास दिलाया कि वे सरपंचों को उनका हक दिलाकर रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें राज्य सरकार के खिलाफ जाना पड़े या केंद्र के ख़िलाफ़।

वहीं, मंगलवार को गुहला से जेजेपी के विधायक ईश्वर सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने भी INDIA गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। जिससे डॉ सुशील गुप्ता को भी क्षेत्र में भारी बढ़त मिल सकती है।

पिछले दिनों हरियाणा दौरे पर रहे आम आदमी पार्टी नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा है कि, "कलियुग के इस धर्म युद्ध में पूरा कुरुक्षेत्र हमारा साथ दे रहा है, कुरुक्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है, कौरवों की तरह राज करने वाली भाजपा को इस बार हराना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!