क्या BJP छोड़ सकते हैं कुलदीप बिश्नोई ? कांग्रेस में एंट्री को लेकर पूर्व सांसद ने दी सफाई

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 22 Apr, 2024 02:11 PM

kuldeep bishnoi gave clarification regarding entry in congress

रणजीत चौटाला को हिसार लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद उनके प्रचार से पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई ने किनारा कर लिया है।

हरियाणा डेस्क: रणजीत चौटाला को हिसार लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद उनके प्रचार से पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई और आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई ने किनारा कर लिया है। जिसके बाद कुलदीप बिश्नोई की सोशल मीडिया पर कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज होती नजर आई। जिसे लेकर कुलदीप बिश्नोई ने खुद रूख साफ किया।

कुलदीप बिश्नोई ने प्लैटफॉर्म X पर लिखा कि, सोशल मीडिया पर मेरे कांग्रेस में जाने की कुछ खबरें चल रही हैं। जो कि पूरी तरह से भ्रामक एवं निराधार है। मैंने संघ परिवार और भारतीय जनता पार्टी का साधारण कार्यकर्ता बनकर काम किया है और आगे भी संघ परिवार और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहूंगा।

 

 

भाजपा ने नहीं दिया टिकट

बता दें कि हिसार से पूर्व CM भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई 2011 में उपचुनाव में सांसद चुने गए थे। उन्होंने डॉं अजय चौटाला को हराया था। वहीं लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा द्वारा कोई टिकट नहीं दी गई, जिसके बाद वो पार्टी से नाराज दिखाई दिए। वहीं हरियाणा में हिसार से रणजीत चौटाला को टिकट मिला है। जिसके बाद हिसार भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट से रणजीत चौटाला के लिए प्रचार करने के लिए भव्य बिश्नोई का शेड्यूल जारी किया था। तय शेड्यूल के अनुसार शनिवार को बिश्नोई रणजीत चौटाला के समर्थन में प्रचार करने नहीं पहुंचे थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!