10 साल कुरुक्षेत्र से गायब रहे जिंदल अब कह रहे हैं चार इंजन की सरकार बनेगी : डॉ. सुशील गुप्ता

Edited By Isha, Updated: 05 May, 2024 05:42 PM

jindal was missing from kurukshetra for 10 years

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को लाडवा विधानसभा के गांवों में चुनावी यात्रा शुरू की। इस दौरान उन्होंने लाडवा की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाकर लोगों से जनसमर्थन मांगा।

लाडवा/कुरुक्षेत्र:  आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को लाडवा विधानसभा के गांवों में चुनावी यात्रा शुरू की। इस दौरान उन्होंने लाडवा की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाकर लोगों से जनसमर्थन मांगा। उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा गांव उमरी से शुरू की और शाम को बाबैन में समाप्त की। इस मौके पर उनके साथ विधायक मेवा सिंह, संजीव सैनी, गुरदेव सूरा, नायब सैनी पटाकमाजरा, सुभाष चंद, गुलशन शर्मा, अमरीक सिंह बकाली, गुरप्रीत सिंह सैनी कोल्लापुर, सुभाष सैनी, मक्खन सिंह लुबाना, संदीप समैन, परमजीत सिंह सैनी, भीम उमरी, पुष्पा चौधरी, बलजीत कंग और जगदीप कौर मौजूद रहीं।

PunjabKesari
उन्होंने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ, तब से लेकर कई सरकारें आई और गई। किसी ने थोड़ा कम काम किया तो किसी ने ज्यादा संविधान के हिसाब से काम किया। परंतु इस बार मोदी सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र को तोड़ रही है। इसलिए इस बार का चुनाव बहुत महत्त्वपूर्ण है। ये चुनाव किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि देश के लिए लड़ा जा रहा है। इसलिए सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया। भाजपा बहुमत के बल पर सुप्रीम कोर्ट और लोकतंत्र का निरादर कर रही है। भाजपा ने चुनाव की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा लिया और अपनी मर्जी से नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया। जो संविधान और सुप्रीम कोर्ट की गरिमा के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि इतिहास में पहले कभी भी जनता द्वारा चुने गए सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया। संविधान मुख्यमंत्री को अलग और प्रधानमंत्री को अलग ताकत देता है। लेकिन भाजपा ने हार के डर से तीन बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार किया। भाजपा दोनों पार्टियों को बिना लीडर के चुनाव लड़ाना चाहती है। भाजपा ने चुनाव से पहले सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते सीज कर दिए। जो सरेआम देश के संविधान और लोकतंत्र की हत्या है। 

PunjabKesari
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 लाख देने, हर साल 2 करोड़ रोजगार, 2022 तक किसान की आय डबल करने, जब 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी तो एमएसपी की गारंटी देने का वादा किया था। लेकिन पीएम मोदी के सभी वादे जुमला निकले। यदि देश का प्रधानमंत्री झूठ बोले तो लोग किस पर विश्वास करें। आजादी के बाद देश के किसान को इतना सताया गया जितना अंग्रेजों ने भी नहीं सताया था। भाजपा ने किसानों को उपद्रवी, आंदोलनजीवी, आतंकवादी और खालिस्तानी कहा। वो जुल्म, गंदी भाषा का प्रयोग, मुकदमे, संपति और बैंक खाते सील करने की धमकियां दी गई। भाजपा दिल्ली और पंजाब के बॉर्डर को हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर की तरह तब्दील कर दिया। युवा किसान शुभकरण की गोली मारकर हत्या कर दी। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की बहन बेटियों की बेइज्जती की है। मणिपुर में बेटियों को निर्वस्त्र घुमाया गया। लेकिन उस पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी शब्द नहीं बोला और न मणिपुर गए। देश की पहलवान बेटियों को एफआईआर लिखवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। इसके बावजूद उनको आजतक इंसाफ नहीं मिला। भाजपा सरकार ने मंत्री ने महिला जूनियर कोच के साथ दुर्व्यवहार किया। मोदी सरकार ने दुर्व्यवहार में युवाओं को भी नहीं बख्सा, हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा है। बेरोजगारी के कारण युवा अपनी जमीन बेचकर विदेशों की ओर पलायन करने के लिए मजबूर हैं। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में नशे का कारोबार सबसे ज्यादा पनपा है, हर घर तक नशा फैल चुका है। भाजपा ने प्रदेश और देश को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल कह रहे थे कि अब चार इंजन की सरकार बनेगी। लेकिन खुद तो वो 10 साल बाद यहां पर आए हैं। पहले भी तो चार इंजन थे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक इन्हीं का था। इसका मतलब इनका मुख्यमंत्री बदल गया, सांसद और उम्मीदवार भी बदल गया। अब प्रधानमंत्री और विधायक भी बदलना चाहते हैं, लेकिन जनता सरकार बदलेगी। जिस प्रधानमंत्री ने नवीन जिंदल को सबसे बड़ा कोयला चोर बताया। अब उसी भाजपा के कार्यकर्ता पूछ रहे हैं कि नवीन जिंदल को कोयला चार से कोहिनूर कैसे बनाएं। जब पिछले 10 साल नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र में किसी के दुख सुख में नहीं आए तो अब उनका कुरुक्षेत्र में आने का कोई हक नहीं बनता। पहले नवीन जिंदले, उनके पिता और नायब सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद रहे, लेकिन आज पूरे जिले लड़कों का एक भी सरकार कॉलेज नहीं बना सके। यहां के अस्पतालों में न दवाइयां, न मशीनें और न डॉक्टर हैं। भाजपा जाति-धर्म की राजनीति और हम काम की राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि हम अच्छे स्कूल, अस्पताल बनाते हैं, बिजली पानी मुफ्त देते हैं, महिलाओं को बस यात्रा व बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा मुफ्त देते हैं और महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महिना देते हैं। उसके बाद भी 8 हजार 400 करोड़ रुपए कमा कर सरकार के खाते में जमा कराते हैं। भाजपा सरकार कुछ भी मुफ्त नहीं देती उसके बावजूद घाटे में सरकार चलाते हैं। इसका मतलब वो पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा है जिसका हिसाब जनता लेगी। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि नायब सिंह की तरह गायब और न नवीन जिंदल की तरह गुम रहूंगा। जनता के बीच रहूंगा और मिलकर विकास कार्य करेंगे। मैं संसद में प्रदेश और कुरुक्षेत्र की आवाज उठाऊंगा और अपने हिस्से का बजट लेकर आऊंगा। इसलिए आने वाली 25 मई को झाड़ू का बटन दबाकर मुझे आशीर्वाद दें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!