108 बार मंत्रों का जाप करके करता था हत्याएं, साथियों सहित धरा गया

Edited By Deepak Paul, Updated: 21 Nov, 2018 11:20 AM

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक एेसा गिरोह का पर्दाफाश किया है जो काली माता के मंत्र का 108 बार जाप करके लूट व हत्या की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो वारदात को अंजाम देने में उसका साथ देते...

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक एेसा गिरोह का पर्दाफाश किया है जो काली माता के मंत्र का 108 बार जाप करके लूट व हत्या की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो वारदात को अंजाम देने में उसका साथ देते थे। पूछताछ में अारोपी ने कबूला कि वे अब तक इंडिया के 50 शहरों में 8 हत्याओं और लगभग 600 लूट ,और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुका है। अारोपी के कब्जे से 2 कट्टे, दो जिन्दा कारतूस और एक चाकू बरामद हुअा है । पुलिस के मुताबिक़ आरोपी अब तक 40 बार जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर अन्य और खुलासे के लिए रिमांड पर लेने की बात कह रही है। 
PunjabKesari
पुलिस पूछताछ में अारोपी ने बताया कि वे पहले किसी को अकेला पा कर लूट और स्नैचिंग की नियत से रोकता था, फिर उसे हथियार के बल पर डरा धमाका कर उससे नगदी व् अन्य सामान छीन लेता था। इस बीच विरोध होने पर अारोपी पहले काली माता के मंत्रो का 108 बार मन्त्र जाप करता था फिर वह यह मान कर हत्या कर देता था की अब उसका कोई कसूर नहीं है। वारदात को अंजाम देकर अारोपी अपना अड्डा बदल देता था। वैसे तो आरोपी कुरुक्षेत्र का रहने वाला है जो अबतक कुरुक्षेत्र ,पलवल, फरीदाबाद सहित इंडिया के 50 शहरों में वारदातों को अंजाम दे चुका है। 

PunjabKesari
वहीं पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने बेधकड़ मिडिया की सवालों का जवाब देते हुए बताया कि वे अबतक 8 हत्या की वारदातों को अंजाम दे चूका है जिसमें से 4 हरियाणा की हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!