सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 10 लोग घायल, कैंटर से टकराई कार

Edited By Isha, Updated: 03 Feb, 2022 02:29 PM

10 people of same family injured in road accident

झज्जर के गांव खखाना छबीली के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए झज्जर अस्पताल लाया गया। घायलों में से चार महिला सहित ज्यादा हालत

झज्जर(प्रवीण): झज्जर के गांव खखाना छबीली के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए झज्जर अस्पताल लाया गया। घायलों में से चार महिला सहित ज्यादा हालत खराब होने के चलते रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार हांसी से किसी काम के लिए राजस्थान के लिए निकले एक ही परिवार के लोग क्रूजर गाड़ी में सवार होकर जब गांव खखाना छबीली के पास पहुंचे तो एक कैंटर ने उनकी क्रूजर गाड़ी को साइड मार दी जिससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गई । 6 लोगों को सरकारी अस्पताल झज्जर व 4 की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी और घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!