एमडीएमए बेचने वाली थाईलैंड मूल की महिला सहित दो गिरफ्तार

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 14 Jan, 2026 07:33 PM

two people including a thai origin woman arrested for selling mdma

सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थ बेचने व मुहैया कराने वाली थाईलैंड मूल की महिला सहित दो आरोपियों को काबू किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थ बेचने व मुहैया कराने वाली थाईलैंड मूल की महिला सहित दो आरोपियों को काबू किया है। महिला वर्ष 2019 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। जिसकी 29 मई 2020 को वीजा की वैधता खत्म हो गई थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

 


दरअसल, सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने जेनपैक्ट चौक सेक्टर-53 के निकट से एक युवक को 05.150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एमडीएमए) सहित काबू किया था। आरोपी की पहचान गुडग़ांव के सुशांत लोक निवासी क्षितिज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी पर सेक्टर-53 थाना में  एनडीपीएस अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। इसके बाद सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने आरोपी क्षितिज को एमडीएमए उपलब्ध कराने वाली थाईलैंड मूल की एक महिला को गांव चकरपुर, गुडग़ांव से काबू कर लिया। जिसकी पहचान थाईलैंड निवासी चेयरात्समी केनलाया के रूप में हुई।

 

पूछताछ में सामने आया कि महिला 08 जून 2019 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसके वीजा की 29 मई 2020 को वैधता खत्म हो गई थी। महिला ने ही क्षितिज को अवैध मादक पदार्थ मुहैया कराया था। पुलिस ने आरोपित महिला द्वारा बिना वैध वीजा व संबंधित कागजात के अवैध रूप से रहने पर अभियोग में विदेश अधिनियम की धाराएं ईजाद की हैं। पुलिस आरोपित महिला को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश करेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!