हजारों मेहमान पहुंचे, फ्लेमिंगों का इंतजार

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 19 Dec, 2025 07:49 PM

thousands of guests arrived waiting for the flamingos

इन दिनों सुल्तानपुर स्थित राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में 50 हजार से ज्यादा प्रावसी मेहमानों का मेला लगा है। बावजूद इसके अब तक फलेमिंगो ने दस्तक नही दी है।

गुडगांव, (ब्यूरो): इन दिनों सुल्तानपुर स्थित राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में 50 हजार से ज्यादा प्रावसी मेहमानों का मेला लगा है। बावजूद इसके अब तक फलेमिंगो ने दस्तक नही दी है। विशेषज्ञों का मानना है जनवरी तक उ्दयान मेहमानों से हाउस फुल हो जाएगा जिसमें फ्लेमिंगों भी शामिल रहेगी।

 

वाइल्ड लाइफ एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ट पक्षी विशेषज्ञ अनिल गंडास ने बताया इस बार सदिर्यों में ग्रेलैग गूज-500, ब्राउन हेडेड गुल्ल-1000, ब्लक हेडेड गुल-1000, पाइड एवोसेड-500, ब्राउन शर्क-2, यरेशियन कर्ल-10 देखे गए। जबकि नवम्बर- 2025 में शार्ट अर्लग आउल-7, ग्रेटर व्हाइट शर्टेट अर्ल आइल, ब्लक टेल गुडविट-2000 सहित हजारों की संख्या में वेगटेल आई हुई है।

 

70 हजार तक होगें मेहमान

इन दिनों उद्यान विदेशी मेहमानों से खचाखच भरा हुआ है। इसके अलावा देशभर के अलग अलग ठंड़े इलाकों में रहने वाले परिंदें भी यहां पहुंच जाते है। बताया गया है कि वर्ष-2022 में 65 से 70 हजार मेहमान आए थे। जबकि इससे पूर्व 2018 की गणना के मुताबिक उद्यान में कुल 55 हजार परिंदों आए थे।

 

82 से ज्यादा प्रजातियां विदेशी

अधिकारियों की मानें तो पिछली बार 82 प्रजातियां दूसरे देशों की, जबकि 102 प्रजाति की पक्षी भारतीय राज्यों की थी। इसमें देशके अलग अलग राज्यों के मेहमान शामिल थे। जबकि 82 प्रजातियों में  

 

वर्जन-

“सर्दियों की आहट होते ही इस बार हजारों की संख्या में प्रवासी मेहामन पहुंच चुके है। जनवरी तक हजारों की संख्या में और भी पहुंचने की आशंका है। इस बार कई दुर्ल भी पक्षी पक्षि प्रेमियों को देखने को मिलेगें।” अनिल गंडास, अध्यक्ष वाईल्ड लाइफ एसोसिएशन गुडगांव

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!