Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 12 Jun, 2025 05:03 PM

नूंह जिले आकेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पांच बच्चों की मां के साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 24 मई की रात को महिला अपने पांच बच्चों के साथ अपने घर पर सो रही थी।
नूंह, (ब्यूरो): नूंह जिले आकेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पांच बच्चों की मां के साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 24 मई की रात को महिला अपने पांच बच्चों के साथ अपने घर पर सो रही थी।
रात्रि करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला रमजान घर में घुस आया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया आक्र किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। महिला ने सारी बात अपने पति को फोन पर बताई जो कि गाड़ी ड्राइवर है। महिला के पति के आने पर पंचायत में बैठ कर मामला को सुलझाने की बात की। मगर मंगलवार की देर शाम आरोपी द्वारा मशवरा होकर पीड़ित परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए।
पीड़ित महिला के सर में चोट मारी जिसमें कई टाके आए। इस हमले में महिला सहित महिला का ससुर और पति को चोट आई। वही पीड़ित परिवार का कहना है कि उक्त आरोपियों से अभी भी जान को खतरा बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने थाना आकेड़ा में लिखित दरखास्त देकर सख्त कार्यवाही की मांग की है।