सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की रेकी करने वाला आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Jul, 2025 08:08 PM

firing accuse of singer fazilpuriya on five day remand

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की थॉर गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने पांच दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी विशाल को बुधवार की शाम को गिरफ्तार किया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की थॉर गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने पांच दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी विशाल को बुधवार की शाम को गिरफ्तार किया था। जिसे वीरवार को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश कर दिया। आरोपी ने फाजिलपुरिया के आने-जाने वाले रास्तों व ठिकानों की रैकी कर अपने साथियों को जानकारी दी थी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

वहीं, एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें रुपयों के लेनदेन में गोली चलाए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि राहुल फाजिलपुरिया का किसी से पांच करोड़ रुपए का लेन देन था जिसके कारण वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करने की बात कही है और लेनदेन के विवाद में गोली चलाने की बात को प्रारंभिक तौर पर नकार दिया है।


सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच ने फाजिलपुरिया की गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में रेकी करने वाले आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विशाल (25 वर्ष) निवासी जाजल, जिला सोनीपत के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सिंगर फाजिलपुरिया के आने-जाने के समय रुकने के स्थान की रेकी की थी। जिसके लिए वह गुडग़ांव में कई बार आया और अलग-अलग गेस्ट हाउस में ठहरा था।

 

वारदात के दिन भी इसने फाजिलपुरिया की रेकी करते हुए उसकी सूचना अपने अन्य साथियों को दी थी। जिसके आधार पर इसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई टाटा पंच कार (पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है) को किराए पर लेने के काम में भी यह अपने अन्य साथी के साथ शामिल रहा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!