झाडसा की बेटी वर्षा दलाल ने एचपीएससी की परीक्षा में हासिल किया द्वितीय स्थान

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 15 Apr, 2026 09:07 PM

jhadsa s daughter varsha dalal secured second position in hpsc exam

जिले के गांव झाडसा की बेटी वर्षा दलाल ने कड़ी मेहनत व लगन के बल पर हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की द्वारा ट्रेजरी ऑफिसर असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के 59 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): जिले के गांव झाडसा की बेटी वर्षा दलाल ने कड़ी मेहनत व लगन के बल पर हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की द्वारा ट्रेजरी ऑफिसर असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के 59 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

 

वर्षा की इस उपलब्धि पर जहां परिजन काफी उत्साहित हैं, वहीं सैक्टर 45 आरडब्ल्यूए के प्रधान ओमप्रकाश यादव, गुरुग्राम तीरंदाजी संघ के प्रधान पवन शर्मा, महासचिव कपिल कौशिक व एमिटी स्कूल की प्रधानाचार्या ने बधाई देते हुए कहा कि वर्षा शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी शानदार प्रदर्शन करती आई है। उसने एमिटी स्कूल व एसआरसीसी बेस्ट कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है।

 

तीरंदाजी में वर्ष 2016 व 2018 में वर्षा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है। वर्ष 2006 में एक कार दुर्घटना में उसके पिता सुधीर का निधन हो गया था। उसकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत व बेहतर मार्गदर्शन के साथ-साथ उसकी मां का समर्पण है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वर्षा का छोटा भाई धीरज दलाल भी तीरंदाजी के क्षेत्र में सक्रिय है और वह भी कोच कपिल कौशिक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!