नूंह में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 31 Mar, 2025 08:17 PM

bloody clash between two parties after eid prayers in nuh

बिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नूंह, (ब्यूरो): बिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। झगड़े के बाद दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही झगड़े की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया गया। फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करा दिया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। झगड़ा आगे न बढ़े इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है।

 


ईद की नमाज अदा करने के बाद रास्ते में हुआ झगड़ा
सुबह करीब 9 बजे एक पक्ष के लोग ईदगाह में नमाज पढ़ कर घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल गए और दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। उक्त लोगों को झगड़ा करने के लिए एक गेहूं का खेत मिल गया। जिसमें दोनों पक्षों ने खुलकर एक दूसरे पर लाठियां बरसाई। लोग कह रहे हैं कि मुसलमान का सबसे बड़ा त्योहार ईद है। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन गांव तिरवाडा में उक्त लोग ईद वाले दिन भी नहीं चूके।

 


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया
ग्रामीणों के मुताबिक झगड़ा करने वालों में एक गुट साजिद है, तो वहीं दूसरा गुट राशिद है। साजिद गुट के करीब 11 लोग घायल 5 बताए जा रहे है, वहीं राशिद गुट के भी करीब 7 लोग घायल हुए। झगड़े की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी वैसे ही गांव में पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछोर थाना की पुलिस पहुंच गई और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। कुछ देर बाद पुलिस ने झगड़े को शांत करा दिया। इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

 


पुलिस अस्पताल में भी तैनात
पुन्हाना शहर थाना प्रभारी भरत ने बताया कि झगड़े की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे जिसके बाद दोनों पक्षों से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में कोई झगड़ा ना हो इसके लिए हम सुरक्षा की दृष्टि से यहां तैनात हैं। बाकी इस मामले में कार्रवाई बिछोर थाना पुलिस करेगी। फिलहाल मामले को शांत कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!