आनंद हैबिटेट ने लॉन्च किया कैपिटल सिटी सेंटर’, कनेक्टिविटी आधारित शहरी विकास पर बढ़ाया फोकस

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 11 May, 2026 06:06 PM

anand habitat launches capital city centre

आनंद हैबिटेट अपने नए मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट ‘कैपिटल सिटी सेंटर’ की शुरुआत की है, जो एनसीआर में बेहतर कनेक्टिविटी और फ्यूचर को ध्यान में रखकर विकसित किए जा रहे शहरी प्रोजेक्ट्स की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

गुड़गांव ब्यूरो : आनंद हैबिटेट ने साहिबाबाद में अपने नए मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट ‘कैपिटल सिटी सेंटर’ की शुरुआत की है, जो एनसीआर में बेहतर कनेक्टिविटी और फ्यूचर को ध्यान में रखकर विकसित किए जा रहे शहरी प्रोजेक्ट्स की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की खासियत इसकी बेहतरीन कनेक्टिविटी, इन्वेस्ट के अच्छे अवसर और आधुनिक सुविधाएं हैं, जो इसे खरीदारों और निवेशकों दोनों के लिए आकर्षक बनाती हैं। यह प्रोजेक्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वर्ल्ड लेवल इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक एसेट तैयार करना है। इस प्रोजेक्ट के लॉन्च मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे, जिससे इस प्रोजेक्ट की अहमियत और बढ़ जाती है।

 

तेजी से विकसित हो रहे एक प्रमुख कॉरिडोर में स्थित कैपिटल सिटी सेंटर बेहतरीन रोड और मेट्रो कनेक्टिविटी के साथ एक इंटीग्रेटेड अर्बन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां कमर्शियल, रिटेल और लाइफस्टाइल से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी। इसकी लोकेशन खास है क्योंकि यहां बस ट्रांजिट, मेट्रो और रेलवे स्टेशन करीब 1 किलोमीटर के दायरे में मौजूद हैं, जो लंबे समय से शहरी विकास का इंतजार कर रहा था। यह प्रोजेक्ट आज के मॉर्डन कंज्यूमर, बिजनेस और इन्वेस्टर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जहां उन्हें आसान पहुंच, सुविधाजनक माहौल और लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिल सके। इस प्रोजेक्ट में हाई-स्ट्रीट रिटेल शॉप्स, लग्जरी स्टूडियो अपार्टमेंट, फूड कोर्ट, बैंक्वेट हॉल जैसी कई प्रीमियम फैसिलिटीज भी शामिल होंगी, जो इसे एक कम्प्लीट लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन बनाती हैं। यह प्रोजेक्ट आनंद हैबिटेट के उस बड़े विजन का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी एनसीआर के शहरी विकास के अगले चरण में अपना योगदान देना चाहती है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल आनंद के नेतृत्व में, आनंद हैबिटेट ऐसे प्रोजेक्ट्स पर लगातार काम कर रही है जो आने वाले समय की जरूरतों को पूरा कर सकें। उनका फोकस ऐसे आधुनिक और इंटीग्रेटेड शहरी स्पेस तैयार करने पर है, जो न सिर्फ आज की जरूरतों के हिसाब से हों, बल्कि भविष्य में भी लोगों, बिजनेस और इन्वेस्टर्स के लिए उपयोगी और फायदेमंद साबित हों।

 

लॉन्च के मौके पर आनंद हैबिटेट के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल आनंद ने कहा, 'कंपनी का स्पष्ट लक्ष्य एनसीआर में ऐसे सिटी सेंटर विकसित करना है, जो मॉर्डन कंज्यूमर  की जरूरतों को पूरा करें और साथ ही बेहतर इन्वेस्ट के अवसर भी प्रदान करें। एनसीआर में अभी भी काफी संभावनाएं हैं, जिन्हें सही तरीके से विकसित किया जाना बाकी है। कैपिटल सिटी सेंटर इसी विजन को दर्शाता है, जहां कनेक्टिविटी को आधार बनाकर ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है जो आज के समय में लोगों के रहने और काम करने के तरीके के अनुसार डिजाइन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि इतनी बेहतरीन कनेक्टिविटी होने के बावजूद इस लोकेशन का अब तक सही उपयोग नहीं हो पाया। अब साहिबाबाद एनसीआर के एक उभरते हुए माइक्रो-मार्केट के रूप में सामने आ रहा है, जहां कंपनी एक ऐसा डेस्टिनेशन बनाना चाहती है जो आसान पहुंच, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक शहरी अनुभव का बेहतरीन मेल हो।' इस प्रोजेक्ट में ऐसी सोच-समझकर बनाई गई जगह होंगी, जो लोगों की आवाजाही बढ़ाने, व्यापार के कामकाज को प्रोत्साहित करने और आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाने की सुविधा देने के लिए डिजाइन की गई हैं। इसका उद्देश्य इसे सिर्फ खरीदारी या बिजनेस का केंद्र ही नहीं बल्कि एक ऐसा स्थान बनाना है जहां लोग रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ सामाजिक जुड़ाव और सामुदायिक गतिविधियों का भी अनुभव कर सकें। आनंद हैबिटेट के डायरेक्टर विनोद सिंह सचदेवा ने कहा कि कैपिटल सिटी सेंटर के जरिए उनका उद्देश्य एक ऐसा मजबूत और केंद्रीय स्थान बनाना है, जो न सिर्फ मौजूदा जरूरतों को पूरा करे बल्कि आने वाले 10 वर्षों में इस पूरे माइक्रो-मार्केट के विकास और दिशा को भी तय करने में अहम भूमिका निभाए।

 

आनंद हैबिटेट की डेवलपमेंट फिलॉसफी उन जगहों की पहचान करने पर आधारित है, जहां अभी ज्यादा विकास नहीं हुआ है लेकिन उनमें आगे बढ़ने की बड़ी संभावना है, और फिर उन्हें एक व्यवस्थित और प्रभावशाली शहरी इकोसिस्टम में बदलना है। कैपिटल सिटी सेंटर के जरिए कंपनी साहिबाबाद में बढ़ती रेजिडेंशियल और कमर्शियल डिमांड का फायदा उठाना चाहती है और साथ ही इस इलाके के शहरी विकास में भी योगदान देना चाहती है। यह प्रोजेक्ट इस क्षेत्र को एक ऐसा सिटी सेंटर देगा, जहां आधुनिक जीवन के लिए जरूरी सभी सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी और लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी। आनंद हैबिटेट का लक्ष्य एनसीआर में ऐसे और प्रोजेक्ट्स विकसित करना है, जो इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक शहरी ढांचे के साथ आगे बढ़ा सकें। जैसे-जैसे एनसीआर पारंपरिक शहरों से बाहर नए इलाकों में विस्तार कर रहा है, वैसे-वैसे कैपिटल सिटी सेंटर जैसे प्रोजेक्ट्स आने वाले समय में नई पीढ़ी के शहरी क्लस्टर्स को आकार देने में अहम भूमिका निभाएंगे। ये प्रोजेक्ट्स बेहतर कनेक्टिविटी, उपयोगी सुविधाओं और आधुनिक लाइफस्टाइल का संतुलन बनाकर लोगों को एक बेहतर और सुविधाजनक शहरी अनुभव देने की दिशा में काम करेंगे।

 

आनंद हैबिटेट एक रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी है, जो इंजीनियरिंग आधारित कंस्ट्रक्शन और बेहतर कनेक्टिविटी वाले प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है। कंपनी का उद्देश्य ऐसे हाई-क्वालिटी रेजिडेंशियल, कमर्शियल और मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट्स विकसित करना है, जिनमें मजबूत स्ट्रक्चर, सोच-समझकर किया गया डिजाइन और लंबे समय तक वैल्यू देने की क्षमता हो। इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्बन प्लानिंग में मजबूत पकड़ के साथ, आनंद हैबिटेट क्वालिटी, उपयोगिता और सस्टेनेबिलिटी के जरिए आधुनिक रियल एस्टेट को एक नई दिशा देने की कोशिश कर रही है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!