मामूली कहासुनी को लेकर हुई ढाबा मैनेजर से मारपीट, घायल

Edited By Isha, Updated: 14 Feb, 2020 11:19 AM

dhaba manager was beaten up for a minor argument injured

बड़ोपल स्थित एक फैमिली ढाबा के मैनेजर विशाल से हिसार रोड पर रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को ढाबा मालिक ने ही अपने साथियों से मिलकर पीटा...

फतेहाबाद (देवेंद्र) : बड़ोपल स्थित एक फैमिली ढाबा के मैनेजर विशाल से हिसार रोड पर रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को ढाबा मालिक ने ही अपने साथियों से मिलकर पीटा। राहगीरों ने मौके पर बीच-बचाव किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद घायल को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

पुलिस को सूचना मिलने पर घायल के बयान लिए गए और घायल विशाल निवासी टिब्बा कालोनी रतिया की शिकायत पर ढाबा मालिक सचिन व उसके 4-5 अज्ञात साथियों के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया हैं। विशाल ने पुलिस को बताया कि वह बडोपल स्थित एक ढाबे पर मैनेजर के पद पर कार्यरत है और करीब 3-4 दिन पहले ढाबा मालिक सचिन से उसकी कहासुनी हुई थी।

वह बीती सायं ढाबे से मोटरसाइकिल पर रतिया जा रहा था गुरुकुल के पास सचिन अपने साथियों के साथ पीछे से आया और डंडो, रॉड से उसे पीटा। राहगीरों के मौके पर आने पर सभी गांव धांगड़ की तरफ से अपने मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!