नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Edited By Naveen Dalal, Updated: 21 Jul, 2019 11:38 AM

bike rider dies by nilgai collision

पिरथला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जिसका नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार ग्रामीण सोनी(21) पलम्बर का कार्य करता था...

टोहाना (वधवा): पिरथला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जिसका नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार ग्रामीण सोनी(21) पलम्बर का कार्य करता था। सुबह लगभग 9 बजे मोटरसाइकिल द्वारा गांव से टोहाना क ी ओर आ रहा था कि गांव से थोड़ी दूरी पर ही मोटरसाइकिल के आगे खेतों से भागती हुई नीलगाय आ गई और उसका मोटरसाइकिल नीलगाय से टकरा गया। 

प्रत्यक्षदॢशयों के अनुसार इस दौरान युवक की छाती पर नीलगाय की टांग लगी। जिससे वह मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसका सिर सड़क से टक राने के बाद लहूलुहान हो गया। तुरंत गांव के अस्पताल से एम्बुलैंस बुलाकर उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया। मृतक सोनी के 7 भाई और हैं व पूरा परिवार मृतक सोनी पर ही निर्भर था। क्योंकि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।  इस दौरान जैसे ही मृतक के भाइयों को पता चला वह घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रो कर अपना शरीर हाल बेहाल कर लिया  इस दौरान एक भाई को दिल दहला देने वाला हादसा देखा नहीं गया और सड़क पर ही बेहोश हो गया।

वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने उसे तुरंत काबू किया सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर पिता के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!