बदमाशों ने पिकअप सवार से लूटी नकदी पुलिस ने किया काबू

Edited By Isha, Updated: 21 Sep, 2019 10:43 AM

the miscreants looted cash from the pickup rider by the police

क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाइक सवार बदमाश आए दिन किसी ना किसी के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। शुक्रवार को भी बाइक सवार बदमाशों ने होडल नुंह सड़क.........

होडल (ब्यूरो): क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाइक सवार बदमाश आए दिन किसी ना किसी के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। शुक्रवार को भी बाइक सवार बदमाशों ने होडल नुंह सड़क मार्ग स्थित गांव सौनहद के निकट होडल से सब्जी बेचकर जा रहे पिकअप गाड़ी सवार गोविंद निवासी रामपुरा राजस्थान को फायरिंग कर रुकवा लिया और उससे हजारों रुपए की नकदी और मोबाइल लूट लिए।

इसी दौरान पिकअप गाड़ी सवार ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व राहगीर एकत्रित हो गए, जिस पर बदमाशों ने लोगों को यह कहकर भ्रम में डाल दिया कि उनका आपसी मामला है लेकिन जब पिकअप सवार ने जोर देकर कहा कि वह लुटेरे हैं और उसकी नकदी लूटी है,तब लोगों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू दिया।

अपने आप को घिरता देख बदमाश अपनी बाइक को सड़क मार्ग पर छोड़कर खेतों में घुस गए। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।  सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को खेतों में ही धर दबोचा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!