तालाब में डूबे तीन बच्चे, कच्ची पगडंडी से फिसलने के कारण गई जान

Edited By Isha, Updated: 17 May, 2022 09:49 AM

children drowned in the pond

अमृत सरोवर योजना के तहत बहल के खाड़ी तालाब में भरे गंदे पानी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय तीनों बच्चे तालाब के किनारे बनी कच्ची पगडंडी

भिवानी: अमृत सरोवर योजना के तहत बहल के खाड़ी तालाब में भरे गंदे पानी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय तीनों बच्चे तालाब के किनारे बनी कच्ची पगडंडी पर चल रहे थे। अचानक उनका पैर फिसल गया । 

अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कुछ तैराकी जानने वाले युवक तालाब में उतरे और रस्से बांधकर एक एक कर तीनों बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन बच्चों की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!