शराब की बोतलों सहित एक काबू

Edited By Shivam, Updated: 31 Mar, 2020 01:36 PM

a hold over bottles of wine

बाढड़ा थाना पुलिस की टीम ने गांव निहालगढ़ से काफी मात्रा में अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ही एक व्यक्ति को भी काबू किया है। पुलिस ने इस सम्बंध में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में की है। बाढड़ा थाना पुलिस को सूचना...

भिवानी (पंकेस): बाढड़ा थाना पुलिस की टीम ने गांव निहालगढ़ से काफी मात्रा में अवैध देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ही एक व्यक्ति को भी काबू किया है। पुलिस ने इस सम्बंध में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में की है। बाढड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उपमंडल के गांव निहालगढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा लॉकडाऊन के दौरान शराब बंदी होने के बावजूद एक मकान में अवैध शराब का स्टॉक किया हुआ है। जिस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा मकान से एक व्यक्ति को काबू किया। उक्त व्यक्ति की पहचान गांव निहालगढ़ निवासी राजीव के रूप में हुई है। इस दौरान तलाशी लेने पर पुलिस को मकान से देशी शराब की 324 तथा अंग्रेजी शराब की 48 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस द्वारा पूछने पर आरोपित इस शराब से सम्बंधित कोई लाइसैंस या परमिट पेश नहीं कर सका। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 188 व आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!