पत्नी ने दोस्त से की शादी, पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By Isha, Updated: 21 Sep, 2019 09:46 AM

wife marries friend husband commits suicide

कैंट के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के रहने वाले 44 वर्षीय दीपक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक ने मौत को गले लगाने से पहले अपनी मां को बताया कि पत्नी शिवानी ने अपने दोस्त अम्बाला.........

अम्बाला छावनी (जतिन): कैंट के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के रहने वाले 44 वर्षीय दीपक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक ने मौत को गले लगाने से पहले अपनी मां को बताया कि पत्नी शिवानी ने अपने दोस्त अम्बाला सिटी निवासी रघुबीर के साथ शादी कर ली है। पत्नी का बिना तलाक किसी और के साथ की शादी का सदमा बर्दाशत नहीं हुआ और इसी के चलते दीपक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मामले की सूचना हाऊसिंग बोर्ड चौकी पुलिस को मिली तो पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर आगामी कार्रवाई के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी शिवानी अम्बाला सिटी के हीरा नगर निवासी रघुवीर के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।
 
मृतक दीपक के भाई कुलभूषण ने पुलिस को दिए बयान में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 7 साल पहले पंजाब के लुधियाना निवासी शिवानी के साथ दीपक की शादी हुई थी। शादी के बाद उनके पास 3 बच्चे थे, दीपक की पत्नी शिवानी के बीच आपस में अनबन चल रही थी। इसको लेकर 14 सितम्बर की रात को शिवानी अपने बच्चे को छोड़कर अम्बाला सिटी हीरा नगर के रहने वाले रघुबीर के साथ चली गई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 सितम्बर को दीपक रात को अपने बच्चों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था और बच्चे अपनी दादी के पास कमरे में चले गए थे। सुबह जब दीपक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके कमरे के दरवाजे को खटखटाया तो अंदर दीपक फंदे से झूल रहा था। 

इस मामले की जानकारी हाऊसिंग बोर्ड चौकी पुलिस को दी गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि दीपक ने अपनी पत्नी के घर से चले जाने के बाद सदमे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस मौत का जिम्मेदार दीपक की पत्नी शिवानी और रघुबीर हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!