महिला के साथ मारपीट कर किया दुष्कर्म

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2019 11:53 AM

woman raped and assaulted

गांव दमोपुरा में 2 लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला करीब एक सप्ताह पहले का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दोनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं

यमुनानगर (ब्यूरो): गांव दमोपुरा में 2 लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला करीब एक सप्ताह पहले का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दोनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपी फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव दमोपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 सितम्बर को वह गांव में ही किसी काम से जा रही थी।

रास्ते में गांव के ही प्रदीप कुमार व लक्ष्मण ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। उसके विरोध करने पर लक्ष्मण ने उसके साथ मारपीट की और प्रदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे तथा उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी।

परिजन उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी लक्ष्मण के खिलाफ मारपीट करने तथा प्रदीप के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, ए.एस.आई. कमला रानी का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!