कांग्रेसियों ने फंूका पी.एम. व यू.पी. सी.एम. का पुतला

Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2019 12:35 PM

congressmen foonka pm and u p cm puppet of

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र में पीड़ितों को न्याय दिलवाने जाते हुए रास्ते में ही रोका गया।  जिले के कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में रोष प्रकट कर प्रदर्शन किया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र चौहान

यमुनानगर (ब्यूरो): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र में पीड़ितों को न्याय दिलवाने जाते हुए रास्ते में ही रोका गया।  जिले के कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में रोष प्रकट कर प्रदर्शन किया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में कांग्रेसी सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर इक_े हो गए और जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद उन्होंने सड़क के बीचोंबीच देश के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र चौहान, सुरेश कान्हड़ी, रघुवीर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जा रही थी। वह उनसे मुलाकात भी करना चाहती थी लेकिन रास्ते में ही उन्हें रोक लिया गया। जिस कारण उन्हें मजबूरन धरना देकर बैठना पड़ा। उन्हें कहा कि भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। जिसकी पूरे देश में आलोचना हो रही है। चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार अपना तानाशाही रवैया छोड़ें। 

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मौके पर रघुवीर ङ्क्षछदा, सतीश दत्ताना, राजीव दत्ताना, संदीप शर्मा, सचिन गुप्ता, भूपेन्द्र राणा, धर्मपाल, गगनदीप, वीरेन्द्र कांबोज, रूप चन्द, रोहित ढींगरा, मोहन लाल व शांति प्रकाश ने भी विचार व्यक्त किए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!