छत्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोपी स्कूल टीचर के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 11 Oct, 2019 04:15 PM

case registered against school teacher accused of indecent acts with parasols

छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोपी स्कूल टीचर सुभाष के खिलाफ  केस एस.सी., एस.टी. एक्ट की स्पैशल कोर्ट में चलेगा। केस को एडीशनल सैशन जज (एक्सक्ल्यूसिव कोर्ट फॉयर हिनियस.........

यमुनानगर (सतीश) : छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोपी स्कूल टीचर सुभाष के खिलाफ  केस एस.सी., एस.टी. एक्ट की स्पैशल कोर्ट में चलेगा। केस को एडीशनल सैशन जज (एक्सक्ल्यूसिव कोर्ट फॉयर हिनियस क्राइम्स अगेंस्ट वूमैन एंड चिल्ड्रन यमुनानगर, जगाधरी) से एस.सी. एंड एस.टी. एक्ट की स्पैशल कोर्ट ए.डी.जे. डॉ. अब्दुल माजिद में ट्रांसफर कर दिया गया है।

पोक्सो के नोडल अधिकारी एवं उप-जिला न्यायवादी सुरजीत आर्य से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नियम अनुसार जब किसी केस में एस.सी., एस.टी. एक्ट लगा हो, वह केस एस.सी. एंड एस.टी. एक्ट की स्पैशल कोर्ट में चलता है। स्कूल टीचर का मामला भी स्पैशल कोर्ट में चलेगा। वहीं पर केस में निर्णय होगा। 

यह है मामला :
अगस्त माह में छछरौली थाना एरिया के एक गांव के सरकारी स्कूल में ग्रामीणों ने पहुंचकर टीचर सुभाष की धुनाई कर दी थी। आरोप था कि वह छात्राओं से अश्लील हरकतें करता है। कई बार उसे समझाया भी गया था लेकिन वह नहीं माना। छात्राओं ने यह बात अपने घर पर बताई तो ग्रामीण स्कूल में पहुंच गए थे। छछरौली पुलिस ने टीचर पर केस दर्ज कर लिया था। उन पर धारा 376 ए.बी.ए. 8 और 6 पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। बाद में एस.सी., एस.टी. एक्ट लगाया गया था। क्योंकि 2 छात्राएं अनुसूचित जाति से हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!