15 से 17 फरवरी तक बढ़ सकती है बस यात्रियों की समस्या

Edited By Deepak Paul, Updated: 08 Feb, 2019 12:41 PM

may buses increase from 15 to 17 february only

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आगामी 15 फरवरी से 17 फरवरी तक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस बार यात्रियों के लिए परेशानी की वजह रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल या फिर चक्का जाम नहीं है,

सोनीपत: रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आगामी 15 फरवरी से 17 फरवरी तक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस बार यात्रियों के लिए परेशानी की वजह रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल या फिर चक्का जाम नहीं है, बल्कि गन्नौर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कृषि समिट है जिसके चलते रोडवेज बेड़े की करीब आधी बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर तैनात किया जा सकता है जिसका सीधा असर लोकल रूटों के साथ-साथ लम्बे रूटों पर भी पड़ सकता है। दरअसल, गन्नौर में राज्य स्तरीय कृषि समिट का आयोजन 15 फरवरी से 17 फरवरी तक किया जाएगा। कृषि समिट में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में किसानों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र से जुड़ी कम्पनियां भी पहुंचेंगी। किसानों को कृषि समिट तक पहुंचाने का काम प्रशासन को करना पड़ेगा। इसके लिए प्रशासन ने रोडवेज से बसों की डिमांड की है। 

सोनीपत डिपो में 125 बसें 
कृषि समिट तक लोगों को पहुंचाने के लिए प्रशासन ने रोडवेज के सामने हर रोज 63 बसों की डिमांड रखी है। उक्त बसों के माध्यम से गांव-गांव से लोगों को गन्नौर में स्थित अंतर्राष्ट्रीय फल व सब्जी मंडी में पहुंचाया जाएगा, जहां कृषि समिट 15 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित होगा। सोनीपत डिपो में 125 बसें ही सड़क पर उतर रही हैं। ऐसे में अगर 125 बसों में से 63 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा गया तो सार्वजनिक यातायात व्यवस्था पर काफी प्रतिकूल असर पड़ेगा। सोनीपत डिपो से लोकल रूटों के साथ-साथ कटरा, हरिद्वार, जयपुर, दिल्ली, शिमला सहित विभिन्न रूटों के लिए बसें जाती हैं। इसके अतिरिक्त रोहतक, झज्जर, पानीपत, करनाल, अंबाला, जींद सहित विभिन्न जिलों तक भी सोनीपत से सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं। करीब आधी बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर तैनात होने से बस यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 

कृषि समिट को लेकर रोडवेज से 15 से 17 फरवर्री तक हर रोज 63 बसों की डिमांड प्रशासन की तरफ से की गई है। कितनी बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर लगाया जाएगा, इसका फैसला जल्द किया जाएगा। बस यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। 
    -जोगेंद्र, जी.एम. रोडवेज, सोनीपत। 
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!