युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2019 02:01 PM

accused arrested in gang rape of a girl

युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में रोहड़ाई थाना पुलिस ने मुख्यारोपी रोहड़ाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विकास को गिरफ्तार किया था।उसे अदालत में पेश कर पूछताछ...

रेवाड़ी (वधवा) : युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में रोहड़ाई थाना पुलिस ने मुख्यारोपी रोहड़ाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विकास को गिरफ्तार किया था।उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

रोहड़ाई थाना प्रभारी रणसिंह ने बताया कि 4 अक्तूबर को थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती अचानक लापता हो गई थी। युवती के भाई ने विकास पर उसकी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 15 अक्तूबर को लड़की के परिजन उसको थाने में लेकर आए थे।

अदालत में बयान दर्ज करवाते हुए लड़की ने बताया कि 4 अक्तूबर को वह गुरावड़ा बस स्टैंड पर अपने चचेरे भाई की दुकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते में विकास अपने 4 अन्य साथियों के साथ कार लेकर आया और उसको गांव तक छोडऩे के बहाने से गाड़ी में बिठा लिया।

गाड़ी में उन्होंने उसके मुंह पर कुछ छिड़क दिया जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो एक कमरे में वहां विकास सहित 5 लोग थे। बाद में उसके साथ हुए दुष्कर्म के बारे में उसे पता लगा। उसने कहा कि आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!