पंजाब और चंडीगढ़ जाना हुआ महंगा, हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया

Edited By Isha, Updated: 24 Aug, 2019 03:12 PM

who do not have four wheeler vehicles affected by the increased toll tax rates

जिन पर फोर व्हीलर वाहन नहीं है अब उन पर भी टोल टैक्स की बढ़ी दरों का असर पड़ेगा। क्योंकि हरियाणा व पंजाब रोडवेज ने अपने किराए में किलोमीटर के हिसाब से बढ़ौतरी कर दी है।

पानीपत: जिन पर फोर व्हीलर वाहन नहीं है अब उन पर भी टोल टैक्स की बढ़ी दरों का असर पड़ेगा। क्योंकि हरियाणा व पंजाब रोडवेज ने अपने किराए में किलोमीटर के हिसाब से बढ़ौतरी कर दी है। बता दें कि पंजाब रोडवेज ने अपने किराए में बढ़ौतरी पहले से ही कर चुका है। अब पंजाब की तर्ज पर हरियाणा रोडवेज ने भी अपने किराए में बढ़ौतरी कर दी है। इसमें खास बात ये है कि यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज यात्रियों से अम्बाला तक सामान्य किराया यानी पहले के सामान किराया ही वसूल करेगी।

वहीं जैसे ही आप चंडीगढ़ या पंजाब में प्रवेश करते हैं तभी से यात्री को किलोमीटर के तहत अतिरिक्त शुल्क देना होगा। जैसे कि किसी यात्री ने पानीपत से अम्बाला जाना है तो उसे पहले के समान ही किराया देना होगा। वहीं अन्य दूसरे यात्री को पानीपत से चंडीगढ़ या पंजाब जाना है तो हरियाणा रोडवेज उस यात्री से किलोमीटर के हिसाब से पैसा वसूल करेगी। यात्री को प्रति किलोमीटर के हिसाब से 5 रुपए से लेकर 12 रुपए तक अतिरिक्त देने होंगे। यह बढ़ौतरी शुक्रवार से ही रोडवेज ने लागू कर दी गई है।

पहले पानीपत से चंडीगढ़ का किराया 170 रुपए था, लेकिन नई दरों के बाद अब किराया 175 रुपए हो गया है। इस नए नियम के अनुसार अगर रोडवेज बस 1 से 15 किलोमीटर के बीच का सफर तय करती है तो किराये के अलावा 2 रुपए का टैक्स वसूला जाएगा। जैसे-जैसे दूरी बढ़ेगी, टोल की राशि भी किराए में बढ़ती रहेगी। यात्रियों पर 50 किलोमीटर तक का सफर तय करने के लिए 5 रुपए का अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। कोई यात्री 170 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा तो उसे किराए के अलावा 12 रुपए ज्यादा देने होंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!