पत्नी से तंग आकर पति ने फंदा लगाकर दी जान

Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2019 11:09 AM

the husband is frustrated by the wife

आर.के. पूरम कालोनी में एक युवक ने अपनी पत्नी, उसकी मां सहित 10-12 लोगों से तंग आकर छत के पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना माडल टाऊन पुलिस ने मृतक व्यक्ति के पिता की

पानीपत (संजीव) : आर.के. पूरम कालोनी में एक युवक ने अपनी पत्नी, उसकी मां सहित 10-12 लोगों से तंग आकर छत के पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना माडल टाऊन पुलिस ने मृतक व्यक्ति के पिता की शिकायत पर पत्नी सोनिया, कृष्ण, जय भगवान, दरिया सिंह, रविन्द्र, अनिल, उमेद व कर्ण सिंह के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत केस दर्ज किया है।

गांव सिठाना निवासी इन्द्र सिंह ने बताया कि वह हाल में आदर्श नगर में रह रहा है। उसके 2 लड़के व एक लड़की है। बड़ा लड़का विकास की शादी सोनिया निवासी गांव बड़ी छाजपुर से शादीशुदा है। जिसके पास 2 लड़की है। उसका लड़का विकास अपने बाल बच्चों सहित जयपाल निवासी न्यू आर.के. पूरम कालोनी के मकान में किराए पर रह रहा है, जहां पर विकास की पत्नी सोनिया रहने के लिए नहीं आई तथा उक्त जगह पर विकास करीब 2 महीने से अकेला रह रहा था।

विकास का पिछले 7 साल से शादी के बाद से लगातार पत्नी सोनिया के साथ झगड़ा चल रहा था। सोमवार को 10-12 युवक कई अन्य महिलाओं के साथ पत्नी सोनिया वहां पहुंची। सोनिया के साथ उसके पिता कृष्ण, जय भगवान, दरिया सिंह, रविन्द्र, अनिल, उमेद, कर्ण सिंह, सोनिया की मां व अन्य लोग शामिल थे। जिन्होंने उनके साथ व विकास के साथ झगड़ा किया। उनका मकान को खाली करवाकर उसमें रहने का दावा बनाया, जो उन्होंने उन्हें समझाने की काफी प्रयास किए परंतु सोनिया नहीं मानी व दरिया सिंह ने विकास को जान से मारने की धमकी दी। जिससे तंग आकर उसके बेटे विकास ने किराए के मकान में छत के पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया तथा आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!