परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा प्रेमी संग फरार

Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2019 11:52 AM

the family escaped with the boyfriend after feeding the addictive substance

एक कालोनी से बी.ए. प्रथम वर्ष की एक छात्रा परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी कर प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई है। आरोप है कि युवती को भगाने में 2 अन्य युवकों ने भी प्रेमी युवक का साथ दिया

पानीपत (संजीव): एक कालोनी से बी.ए. प्रथम वर्ष की एक छात्रा परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी कर प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई है। आरोप है कि युवती को भगाने में 2 अन्य युवकों ने भी प्रेमी युवक का साथ दिया है। छात्रा के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत एक कालोनीवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके 3 बच्चे हैं। जिनमें से 2 बेटे तथा एक बेटी है। उसकी 21 वर्षीय बेटी स्थानीय एक कालेज में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा है तथा पूरा परिवार रात को खाना आदि खाकर सोया था। अगले दिन उनकी सुबह 9 बजे तक नींद नहीं खुली

 परिवार के सदस्यों को ऐसा महसूस हो रहा था कि जैसे उन्हें कोई नशीला पदार्थ दिया हो जिसके चलते काफी देर बाद नींद से जागने पर भी सभी को नशा बना हुआ था। नींद से जागने के बाद उन्होंने देखा कि उसकी बेटी घर से गायब थी। जिसके बारे में आस-पड़ोस व रिश्तेदारी में तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। किसी बड़ी अनहोनी होने की आशंका के डर से जब उन्होंने घर में रखे नकदी व जेवरात चैक किए तो पता चला कि उसमें से करीब 9 तोले सोने के गहने व 3.5 लाख रुपए की नकदी गायब थी। अब उन्हें पूरा माजरा समझ में आ गया कि उसकी बेटी परिवार को नशीला पदार्थ देकर नींद में सुलाकर घर से नकदी व जेवरात चोरी कर किसी युवक के साथ फरार हो गई है।

पिता ने जताया शक
उसे शक है कि उसकी बेटी को राज कुमार नामक युवक शादी की नीयत से बहला-फुसला कर अपने साथ भगाकर ले गया है।  उसकी युवती को भगाने के पीछे नितिन व एक अन्य युवक ने भी आरोपी राज कुमार का साथ दिया है। थाना किला पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की गहनता से छानबीन तेज कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!