सेब व नाशपत्ती से भरा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक व क्लीनर

Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2019 01:09 PM

accident in panipat

नैशनल हाईवे पर छौक्कर पैट्रोल पम्प के पास बुधवार अलसुबह नाशपत्ती व सेबों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का

समालखा (राकेश): नैशनल हाईवे पर छौक्कर पैट्रोल पम्प के पास बुधवार अलसुबह नाशपत्ती व सेबों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। चालक के मुताबिक हादसे में करीब 100 से अधिक सेब व नाशपत्ती की पेटियां खराब हो गईं।

हिमाचल के कुल्लू वासी चालक सुरेंद्र ने बताया कि वह कुल्लू से नाशपत्ती व सेबों की करीब 550 पेटियां लोड करके दिल्ली जा रहा था। बुधवार अलसुबह साढ़े 3 बजे के करीब समालखा में छौक्कर पैट्रोल पम्प के नजदीक पहुंचा, तो इसी दौरान साइड में चल रहे ट्राले ने ट्रक के आगे कट मार दिया। जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगडऩे पर ट्रक रोड पर पलट गया। हादसे में चालक सुरेंद्र व क्लीनर बाल-बाल बच गए।  चालक ने बताया कि हादसे में करीब 100 से अधिक नाशपत्ती व सेब की पेटियां खराब हो गईं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!