Edited By vinod kumar, Updated: 01 Sep, 2020 07:46 PM
हरियाणा में कोरोना वायरस महामारी विकराल रुप लेती जा रही है। आज प्रदेश में अब तक का कोरोना का सबसे बड़ा ब्लास्ट हुआ। रिकॉर्ड तोड़ 1694 नए पॉजिटिव केसों के साथ 17 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 706 पहुंच गई। आज राहत की बात यह है...
डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस महामारी विकराल रुप लेती जा रही है। आज प्रदेश में अब तक का कोरोना का सबसे बड़ा ब्लास्ट हुआ। रिकॉर्ड तोड़ 1694 नए पॉजिटिव केसों के साथ 17 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 706 पहुंच गई। आज राहत की बात यह है कि 1163 लोग ठीक होकर वापस घर लौटे। राज्य में अब कोरोना के नए केसों के साथ मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही, इससे सरकार की चिंता बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 66426 पहुंच गया है। जिसमें से 11885 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ 249 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 207 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 42 वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक 53835 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। अभी प्रदेश की रिकवरी रेट 81.05 फीसदी है।
देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (01 सितंबर)-
गंभीर हालात वाले मरीजों का विवरण-