भाजपा को बड़ा झटका... फिर कांग्रेसी हुए अशोक तंवर, राहुल गांधी की मौजूदगी में हुड्डा ने पहनाया पार्टी का पटका

Edited By Saurabh Pal, Updated: 03 Oct, 2024 03:24 PM

ashok tanwar joined congress in presence of rahul gandhi

हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी हरियाणा पहुंचे। यहां उन्होंने महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही यहां भाजपा की टिकट पर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए

महेंद्रगढ़ः हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी हरियाणा पहुंचे। यहां उन्होंने महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही यहां भाजपा की टिकट पर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। तंवर को राहुल गांधी की मौजूदगी में भूपेंद्र हुड्डा ने पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया। 

PunjabKesari

बता दें कि एक तरह से अशोक तंवर की घर वापसी हुई है। कुछ साल पहले अंदरूनी कलह के चलते कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब एक बार विधानसभा चुनाव की वोटिंग से तंवर कांग्रेस ज्वाइन करके सभी को चौका दिया है। जहां तंवर के कांग्रेस ज्वाइन करने से चुनाव मजबूती मिलेगी। वहीं भाजपा के लिए तंवर का जाना बहुत बड़ा सियासी झटका है। अशोक तंवर का सिरसा क्षेत्र पर मजबूत होल्ड माना जाता है। 

PunjabKesari

गौरलतब है कि पांच साल पहले अशोक तंवर और हुड्डा में सियासी खींच तान चल रही थी। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिसंक झड़प हुई थी। घटना के बाद तंवर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद तंवर टीएमसी ज्वॉइन की और हरियाणा में टीएमसी की सियासी जमीन बनाने में लग गए लेकिन यहां भी ज्यादा समय नहीं टिक पाए। उसके बाद आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली थी। सूत्रों के मुताबिक अशोक तंवर राज्यसभा न भेजे जाने से नाराज होकर लोकसभा चुनाव से पहले से बीजेपी में चले गए। उन्होंने भाजपा की टिकट से सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें वहां हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अब एक बार फिर तंवर ने कांग्रेस में घर वापसी की।   

PunjabKesari

 

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!