मंडी में धान से रास्ते जाम, आज होगा केवल उठान

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Oct, 2020 04:09 PM

paddy jammed in the market only lift will be done today

धान की आवक बढ़ते ही करनाल अनाज मंडी में व्यवस्था चरमा गई। फड़ों पर अब जगह नहीं बची। मंडी की सड़कों तक पर धान की ढेरियां पड़ी हैं। मंडी के ब्लॉक को जोडऩे ...

करनाल (मनोज) : धान की आवक बढ़ते ही करनाल अनाज मंडी में व्यवस्था चरमा गई। फड़ों पर अब जगह नहीं बची। मंडी की सड़कों तक पर धान की ढेरियां पड़ी हैं। मंडी के ब्लॉक को जोडऩे वाले कनैक्टिंग रोड पहले ही धान से अटे पड़े थे। शनिवार को कुछ मुख्य रास्ते भी धान से ब्लॉक हो गए। इसका असर यह रहा कि करनाल की नई अनाज मंडी में दिनभर जाम की स्थित रही।
धान लेकर आए किसान जाम में फंसे दिखाई दिए। दोपहिया वाहन चालक भी मुश्किल से निकले। किसानों को धान की ढेरी गिराने के लिए काफी मशक्कत के बाद जगह मिल रही है। शनिवार को करनाल की अनाज मंडी में करीब 1.90 लाख क्विंटल धान पहुंची। रोजाना औसतन 2500 धान की ट्रॉली मंडी में आ रही हैं।

पेचीदा होते जा रहे हालात को सुधारने के लिए आज प्रशासन जिले की मंडियों में केवल धान का उठान करवाएगा। अधिकारियों की मानें तो जिले के किसान मंडी रविवार को मंडी में फसल लेकर नहीं आ सकेंगे। जो ऐसा करेंगे उन्हें वापस लौटना पड़ेगा। भलाई इसी में है कि रविवार को मंडियों से उठान होने दें, ताकि सोमवार को फिर से फसल के लिए जगह मिल जाए। इधर, प्रशासन का दावा है कि मंडियों से खरीद के बाद करीब 60 प्रतिशत धान का उठान भी कर लिया गया है।  

किसानों का तंज : उठान के आंकड़े सही नहीं
करनाल की अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसान नरेश, पवन व धर्मबीर ने प्रशासन पर तंज कसा। किसानों ने कहा कि प्रशासन का दावा है कि मंडियों से करीब 60 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है। अधिकारी जो आंकड़ा पेश कर रहे हैं वह सही नहीं हैं। मंडी से 60 प्रतिशत धान का उठान हो गया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। किसानों ने कहा कि अधिकारी उठान में तेजी लाएं। इसके लिए जो जिम्मेदार हैं उनसे जवाब मांगें।  

गेट पास में चहेतों को तवज्जो
भीड़ बढ़ती देख करनाल अनाज मंडी के 4 में से 3 गेट खोल दिए गए हैं। इन सभी गेटों पर शनिवार को किसानों की भीड़ रही। सब्जी मंडी के तरफ के गेट पर ट्रॉली अधिक पहुंचने पर गुरु ब्रह्मानंद चौक तक ट्रॉलियों की लाइन लग गई। गेट नंबर एक पर तैनात कच्चे कर्मचारी चहेतों को गेट पास दिलवाने में मशगूल दिखे।इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!