सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, कैंटर चालक घायल

Edited By Shivam, Updated: 15 Sep, 2019 01:20 PM

truck driver killed in road accident canter driver injured

खटकड़ गांव के पास ट्रक, कैंटर की आमने सामने की टक्कर में ट्रक चालक जंगशेर बरनाला (पंजाब) की मौत हो गई। कैंटर चालक दिलबाग थुआ घायल हो गए। कैंटर चालक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल जींद में दाखिल करवाया गया।

उचाना (सुरेंद्र): खटकड़ गांव के पास ट्रक, कैंटर की आमने सामने की टक्कर में ट्रक चालक जंगशेर बरनाला (पंजाब) की मौत हो गई। कैंटर चालक दिलबाग थुआ घायल हो गए। कैंटर चालक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल जींद में दाखिल करवाया गया। ट्रक पंजाब की तरफ जा रहा था तो कैंटर जींद की तरफ जा रहा था।

दोनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। जांच अधिकारी बलवान ने बताया कि पंजाब के बरनाला निवासी जंगशेर ट्रक में लोङ्क्षडग गत्ते को बरनाला लेकर जा रहा था। बड़ौदा की तरफ से आ रहे कैंटर के साथ आमने-सामने की टक्कर में जंगशेर की मौत हो गई तो कैंटर चालक थुआ निवासी दिलबाग घायल हो गया। पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!