10वीं की छात्रा ने SP ऑफिस के बाहर निगला जहर, बोली-मामा करता था यौन शोषण

Edited By Updated: 26 Sep, 2016 05:02 PM

haryana sp office jind police

जींद के गांव अमरहेड़ी में अपने नाना के घर रह रही एक किशोरी ने संदिग्ध हालातों के चलते जींद एस.पी. आवास के पास जहर निगल लिया...

जींद (सुनील मराठा): जींद के गांव अमरहेड़ी में अपने नाना के घर रह रही एक किशोरी ने संदिग्ध हालातों के चलते जींद एस.पी. आवास के पास जहर निगल लिया जिसे गंभीर हालात में जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए किशोरी को रोहतक के पी.जी.आई, रैफर कर दिया है। किशोरी ने अपने सगे मामा पर रेप करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके मामा करण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जाेच शुरू कर दी है। 

पीड़िता का कहना है कि वह कई सालों से अमरहेड़ी में अपने नाना के घर रह रही है और उसका सगा मामा करण सिंह उसके साथ लंबे समय से दुष्कर्म करता आ रहा है। उससे तंग आकर उसने जहर निगल लिया। 

वहीं, डी.एस.पी. कप्तान सिंह ने बताया कि उन्हें सुचना मिली थी कि एक किशोरी ने जहर निगल लिया है। उसी सुचना के आधार पर पीड़िता के बयान दर्ज किए गए है। पीड़िता ने अपने सगे मामा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मामा लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है और इस बारे में पंचायत भी हुई थी जिसमे समझौता हो गया था। मगर समझौते के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते पीड़िता ने एस.पी. आवास के पास जहर निगल लिया। पीड़िता के बयान पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित को रोहतक के पी.जी.आई. रैफर कर दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!