रातभर करती रही बेटे का इंतजार, सुबह फैक्ट्री पहुंची...तो अपने लाल का ऐसा हाल देख बेसुध हुई मां

Edited By Manisha rana, Updated: 31 Mar, 2023 09:04 AM

youth commits suicide in karnal

करनाल जिले में युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक युवक आइसक्रीम की फैक्ट्री में काम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ...

करनाल : करनाल जिले में युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक युवक आइसक्रीम की फैक्ट्री में काम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया। 


फैक्ट्री में जाकर देखा तो इस हालत में मिला युवक 


जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम हनी की मां अपने बेटे का इंतजार कर रही थी और करीब 10 बजे फोन भी किया। हनी ने फोन भी उठाया और कहा कि वह थोड़ी देर में आ रहा है। उसकी मां इंतजार कर ही थी कि उसका बेटा आएगा और खाना खाएगा, लेकिन देर रात तक भी नहीं लौटा। इस दौरान मनी की मां इंतजार करते करते सो गई। वीरवार सुबह भी हनी नहीं लौटा तो मां ने उसके फोन पर कई बार कॉल किए, लेकिन फोन नहीं उठाया। इस पर मां फैक्ट्री में ही पहुंच गई, जहां आकर उसे पता चला कि हनी ने सुसाइड कर लिया।


6 महीने से परेशान था मृतक हनी 

मृतक के पिता ने बताया है कि हनी करीब छ महीने से परेशान था। जब कभी भी उससे परेशानी का कारण पूछा जाता तो वह कुछ नहीं बताता था। वहीं फैक्ट्री मालिक का कहना था कि मनी एक मेहनती लड़का था और ईमानदारी के साथ काम करता था। जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!