लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार युवक ने की आत्महत्या, मानसिक रुप से चल रहा था परेशान

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Dec, 2020 03:59 PM

youth commits suicide after shooting with license revolver mentally disturbed

पानीपत के सिवाह गांव में 28 साल के युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे की वजह मानसिक रूप से परेशानी बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई करते हुए ...

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के सिवाह गांव में 28 साल के युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे की वजह मानसिक रूप से परेशानी बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम पानीपत के सामान्य अस्पताल में करवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक पानीपत के सिवाह गांव में उस वक्त लोग सन्न रह गए जब गांव के ही युवक सुरेंद्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की मानें तो सुरेंद्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी वजह से सुरेंद्र घर से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर अपने खेत में बने कमरे पर पहुंचा और वहां खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल लाया गया। युवक सुरेंद्र को घर वाले काफी समझाने की कोशिश भी कर रहे थे। लेकिन सुरेंद्र मानसिक रूप से इतना परेशान हो चुका था कि उसने यह आत्मघाती कदम उठाया और खुद की जान ले ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!