Gohana में मामूली कहासुनी में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Jun, 2025 03:32 PM

young man dies in a minor altercation in gohana

गोहाना में देर रात फास्ट फूड की दुकान पर चाउमीन खाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत हो गई।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में देर रात फास्ट फूड की दुकान पर चाउमीन खाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

PunjabKesari

मृतक की पहचान अमित उम्र 33 वर्ष के रुप में हुई है। वह महम रोड पर अपने कुछ दोस्तों के साथ चाउमीन खाने गया था। वहीं उसका झगड़ा हुआ है। इस झगड़े में उसको एक कांच नुमा कुछ लगा। जिसके बाद उसे पहले नागरिक अस्पताल गोहाना में ले जाया गया उसके बाद वहां से इसे मेडिकल कॉलेज खानपुर में रेफर किया गया, मगर वहां के डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है कि युवक अमित पर टूटे हुए शीशों से वार किए गए है। उन्होंने कहा कि अमित अपने दोस्तों से साथ नहाने गया था। उनके साथ ही यहां खाना खाने आया था जिस प्रकार से उस पर शीशे से हमला किया उसकी हत्या की गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!