Edited By Harman, Updated: 18 Aug, 2026 10:05 AM

बहादुरगढ़ से एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवक की पत्थर मार-मार कर बेरहमी से हत्या की गई है। वहीं वारदात को अंजाम दे हमलावर फरार हो गए।
बहादुरगढ़ ( प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ से एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवक की पत्थर मार-मार कर बेरहमी से हत्या की गई है। वहीं वारदात को अंजाम दे हमलावर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शहर के पटेल नगर की है। रात के समय वारदात को अंजाम दिया गया। सेक्टर-6 के गेट नंबर-4 के पास करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव की हालत देख लोग कांप उठे और पुलिस को सूचना दी। लोगशव के पास शराब की टूटी हुई बोतल मिली। शव के पास नमकीन के पैकेट व कोल्ड ड्रिंक भी बरामद हुए है। शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में हत्या की आंशका जताई जा रही है। सिर और चेहरे प चोटों के निशान थे।
मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी। सेक्टर 6 थाना पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की कोशिश की जा रही है। फॉरेंसिक टीम आने के बाद शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जाएगा।