शर्मनाक : रेप केस वापस न लेने पर युवक ने फिर किया दुष्कर्म का प्रयास, जान से मारने की दी धमकी

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Feb, 2021 08:39 AM

young man again attempted crime kill him for not withdrawing case

एक दुष्कर्म पीड़िता के साथ एक बार फिर दुष्कर्म के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कस्बे के एक गांव की विधवा महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़...

घरौंडा : एक दुष्कर्म पीड़िता के साथ एक बार फिर दुष्कर्म के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कस्बे के एक गांव की विधवा महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।

पुलिस शिकायत के मुताबिक, जिस युवक पर छेड़छाड़ के आरोप लगे है, इसके एक दोस्त ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया था। रेप के आरोप में युवक का दोस्त जेल में बंद है। अपने दोस्त का केस वापस करवाने के लिए युवक महिला के घर पहुंचा और केस वापस लेने का दबाव बनाया। पीड़िता ने केस वापस लेने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद युवक गुस्से में आ गया और महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। साथ ही दुष्कर्म का प्रयास भी किया। महिला ने शोर मचाया तो युवक मौके से फरार हो गया और जाते वक्त महिला को जान से मारने की धमकी दे गया। महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिसके बाद शिकायत घरौंडा थाना में पहुंची। थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!