गर्ग अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन अवैध कालोनी में चला पीला पंजा

Edited By Isha, Updated: 11 May, 2022 04:32 PM

yellow paw walked in illegal colony under construction behind garg hospital

जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा बुधवार को हांसी में लघु सचिवालय के सामने व गर्ग अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन अवैध कालोनी में पीला पंजा चलाया। और दोनों कालोनियों में बने अवैध शोरुम, निर्माणाधीन

हांसी(संदीप सैनी): जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा बुधवार को हांसी में लघु सचिवालय के सामने व गर्ग अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन अवैध कालोनी में पीला पंजा चलाया। और दोनों कालोनियों में बने अवैध शोरुम, निर्माणाधीन भवन व सड़कों को जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिए।


अवैध निर्माण गिराए जाने के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मामले की जानकारी देते हुए डीटीपी जेपी खासा ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से अवैध कालोनियों के निर्माण के बारे में सूचना मिल रही थी। जिसके बाद जमीन के मालिकों को डाक द्वारा व निर्माणाधीन कालोनी के बाहर भी नोटिस चस्पा कर अवैध कालोनी काटने से रोका गया था। लेकिन नोटिस देने के बावजूद भी कालोनी में अवैध निर्माण जारी था, जिसके चलते दोनों कालोनियों में बने कई शोरूम व निर्माणाधीन मकान व सड़कों को जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया।

इस अवसर पर जेपी खासा ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वे मकान व दुकान के लिए जमीन खरीदने से पूर्व कालोनी अथोराइजड है या नहीं के बारे में जिला योजनाकार कार्यालय से पता अवश्य करलें। अन्यथा अवैध कालोनी में जमीन खरीदने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!