यमुनानगर में डेंगू के 87 व चिकगुनिया के 43 मामले मिले, जपनद के इन अस्पतालों में रिजर्ब किए गए बेड

Edited By Saurabh Pal, Updated: 23 Aug, 2023 04:04 PM

yamunanagar in the grip of dengue and chikungunya

जिले में डेंगू एवं चिकनगुनिया के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट किया है। यमुनानगर जिले में अब तक डेंगू के 87 व चिकनगुनिया के 43 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): जिले में डेंगू एवं चिकनगुनिया के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट किया है। यमुनानगर जिले में अब तक डेंगू के 87 व चिकनगुनिया के 43 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। डेंगू से जिले के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन तीनों में डेंगू पॉजिटिव नहीं था, मौत के अन्य कारण रहे हैं।

PunjabKesari

यमुनानगर की डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर सुशीला  सैनी ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 87 और चिकनगुनिया के 43 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि यमुनानगर अस्पताल में डेंगू के लिए 10 बेड रिजर्व किए गए हैं। जबकि ईएसआईएस अस्पताल में चार, जगाधरी में आठ और साडोरा अस्पताल में दो बेड डेंगू के लिए रिजर्व किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बकाला गांव के एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हुई थी। इसी तरह फिरोजपुर गांव के दो लोगों की मौत हुई है। इन दोनों मामलों में सैंपल लिए गए थे। जिनमें डेंगू पॉजिटिव नहीं आया। इनमें मृत्यु के अन्य कारण है। फिर भी  फिरोजपुर में 32 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 

डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर सुशील सैनी का कहना है कि इसके साथ-साथ कोरोना के मामलों को लेकर भी विभाग अलर्ट है। उसके लिए भी सैंपल प्रक्रिया तेज की गई है। उन्होंने कहा कि डेंगू ,चिकनगुनिया से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपील की है कि रविवार को सूखा दिवस मनाएं। छत पर व घरों के आसपास  पानी न खड़ा होने होने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहने। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!