यमुनानगर की पश्चिमी नहर में डूबने से 2 छात्रों की मौत: 12वीं पास करने की खुशी में दोस्तों के साथ नहाने के लिए उतरे थे नहर में

Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2024 09:59 AM

2 students drowned in the western canal yamunanagar

यमुनानगर जिले के प्रताप नगर इलाके में पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। एक छात्र का नाम कृष गुर्जर है तो दूसरे का मयंक सैनी है। दोनों ही 12वीं क्लास में पढ़ते थे।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर जिले के प्रताप नगर इलाके में पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। एक छात्र का नाम कृष गुर्जर है तो दूसरे का मयंक सैनी है। दोनों ही 12वीं क्लास में पढ़ते थे। 

बताया जा रहा है कि हाल ही में दोनों छात्रों का रिजल्ट आया था। रिजल्ट की खुशी मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ दोनों ने पहले शराब पी और फिर नहाने के लिए नीचे पश्चिमी यमुना नहर में उतर गए। लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से वह वापस नहीं लौट पाए। उसके साथी दोस्तों ने उनके घर और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोर की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। 

इस दौरान मौके पर डीएसपी महावीर और प्रताप नगर थाना प्रभारी सतनाम समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को यमुना नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!