पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, 20 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी दर्ज भरा

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2024 10:29 AM

yamuna water level increased due to rain on mountains

पहाड़ों में बारिश होने से शनिवार को यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान यमुना में 20 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा पानी है। शाम को पानी की मात्रा में कमी देखने को मिली।

यमुनानगर: पहाड़ों में बारिश होने से शनिवार को यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान यमुना में 20 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा पानी है। शाम को पानी की मात्रा में कमी देखने को मिली। 

शनिवार सुबह सात बजे हथिनी कुंड बैराज पर कुल 20126 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। शाम छह बजे 6435 क्यूसेक रहा। बैराज कार्यालय के अनुसार सुबह छह बजे कुल 7285 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

 सुबह सात बजे जलस्तर 20126 क्यूसेक तक पहुंच गया। वहीं सुबह आठ बजे 21721, नौ बजे 23442, दस बजे 13671 पानी दर्ज किया गया। इसी तरह सुबह 11 बजे 12687, दोपहर 12 बजे 12790, दोपहर एक बजे 9601, दोपहर दो बजे 8367, तीन बजे 6881, शाम चार बजे 9434, पांच बजे 8841, छह बजे 6435, क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से 352 यमुना में छोड़ दिया गया। पश्चिम नहर को 5179 व उत्तर प्रदेश को 904 क्यूसेक पानी दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!