पाइप लाइन बिछाते समय मिट्टी के नीचे दबे मजदूर, जेसीबी की मदद से निकाले बाहर

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Nov, 2020 04:22 PM

हरियाणा के टोहाना में सीवरेज पाइप लाइन बिछाते समय मिट्टी के गिरने से दो मजदूर दब गए। दोनों मजदूरों को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुरंत जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। दोनों मजदूर अभी ठीक...

टोहाना (सुशील): हरियाणा के टोहाना में सीवरेज पाइप लाइन बिछाते समय मिट्टी के गिरने से दो मजदूर दब गए। दोनों मजदूरों को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुरंत जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। दोनों मजदूर अभी ठीक हैं। 

जाखल में दूषित पानी की निकासी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ठेकेदार के माध्यम से पाइप लाइन बिछाने का कार्य जोरों शोरों पर किया जा रहा। शनिवार को पाइप लाइन बिछाते समय भारी मात्रा में मिट्टी गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर दब गए। करीब 10 मिट्टी के बाद जेसीबी की मदद से दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुंरत इलाज के लिए जाखल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर है।

मजदूर ने बताया कि पाइप लाइन बिछाते समय अचानक मिट्टी उन पर गिर गई। करीब 10 मिनट के बाद उन्हें बाहर निकल लिया गया । उन्होंने बताया 12 फुट गहरे गड्ढे में कार्य किया जा रहा है। फिलहाल वह अब ठीक हैं। वहीं डॉ कमलजीत ने बताया कि दो मजदूरों को यहां लाया गया था, ऐसा बताया जा रहा है कि ये दोनों मजदूर पाइप लाइन बिछाते समय अचानक मिट्टी गिरने से उसके नीचे दब गए थे। प्राथमिक उपचार दे दिया है, दोनों मजदूर ठीक हैं। इनके एक्सरे करवाएं जाएंगे, उनकी रिपोर्ट आने के बाद इलाज किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!