मोदी सरकार के नारी शक्ति वंदन बिल से और भी सशक्त होंगी देश की महिलाएं: ओपी धनखड़

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 19 Sep, 2023 10:48 PM

women of the country will be further empowered

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल पास होने के बाद देश की महिलाएं राजनीति में और भी सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मोदी सरकार का प्रशंसनीय निर्णय है। ओम प्रकाश धनखड़ ने...

चंडीगढ़(चन्द्रशेखर धरणी): भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल पास होने के बाद देश की महिलाएं राजनीति में और भी सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मोदी सरकार का प्रशंसनीय निर्णय है। ओम प्रकाश धनखड़ ने संसद में इस बिल के प्रस्तुत किए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमृतकाल में लोकतंत्र के नए मंदिर में पहले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल पेश कर इतिहास रचने का काम किया है। धनखड़ ने इस ऐतिहासक निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए देश की आधी आबादी मातृ शक्ति को बहुत-बहुत बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों  को गणेश चतुर्थी की भी शुभकामनाएं दी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हमेशा महिला आरक्षण बिल के समर्थन में रही है। प्रधानमंत्री ने अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया है। नारी शक्ति वंदन कानून से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। लोकसभा में महिलाओं के लिए 181 सीटें आरक्षित होंगी। मोदी सरकार के इस निर्णय से नारी शक्ति को नई शक्ति मिलेगी और उनका आगे का रास्ता प्रशस्त होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि महिला आरक्षण बिल कई वर्षों से लटका हुआ था। 1996 में पहली बार इससे जुड़ा बिल पेश किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी कई बार बिल लाया गया, लेकिन बहुमत की कमी के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी का यह सपना साकार कर दिया है।

आज के दिन को अमृतकाल का गौरवमयी दिन बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल निश्चित तौर पर महिला नेतृत्व को परिभाषित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 9 सालों में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों कदम उठाए हैं। महिलाओं के लिए लगभग 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण करना, जनधन खातों के माध्यम से महिलाओं के लिए रोजगार के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराना, 34 प्रतिशत घरों को उज्जवला योजना का लाभ दिलाना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत गरीबों को मिलने वाले घरों की रजिस्ट्री घर की महिलाओं के नाम कराना, 80 करोड़ लोगों के लिए राशन उपलब्ध कराना जैसे अनेक कार्यों से मोदी सरकार ने महिलाओं का खास ध्यान रखा है।

नई संसद के पहले दिन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन से ही नई संसद मिली है। चंद्रयान-3 की सफलता से हर देशवासी गौरवान्वित है। आदित्यद एल-1 का प्रक्षेपण, जी-20 के असाधारण आयोजन से विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निर्णायक नेतृत्व और दूरदर्शिता से भारत को दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाया है। जो काम आजादी के बाद हो जाना चाहिए था, वो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं, अब देश गुलामी के प्रतीकों को त्याग रहा है और अपने गौरव, अपने वैभव के साथ विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!