होटल में मिला महिला का शव,कमरे से बदबू आने पर मचा हड़कंप...युवक के साथ आई थी मृतका

Edited By Isha, Updated: 24 Jul, 2024 11:15 AM

woman s dead body found in hotel

पुराना बस अड्डा के निकट मंजू होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला ने सुबह एक युवक के साथ कमरे को बुक करवाया था। कमरे से बदबू भी खूब आ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के लि

जींद: पुराना बस अड्डा के निकट मंजू होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला ने सुबह एक युवक के साथ कमरे को बुक करवाया था। कमरे से बदबू भी खूब आ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के लिए किसी जहरीले पदार्थ का प्रयोग किया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शहर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह मृतका पूजा ने सैनी मोहल्ला के एक युवक के साथ होटल में कमरे को बुक करवाया था। जिस समय घटना का पता चला, उस समय युवक कमरे से गायब था। महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निकला या उसे जबरन दिया गया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। 

पुराना बस अड्डे के निकट मंजू होटल में दोपहर को कमरे से बदबू आ रही थी। बदबू ने होटल में काम करने वाले कर्मचारियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। कर्मचारियों ने जब कमरे में जाकर देखा तो कमरे के अंदर महिला मृत पड़ी हुई थी,जिसकी पहचान गांव शामलो खुर्द निवासी 28 वर्षीय पूजा के रूप में हुई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले में फरार युवक की तलाश कर रही है, जिसके बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकती है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!