महिला ने फंदा लगा दी जान, पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2019 11:11 AM

woman hangs herself case filed for forcing suicide against husband

जिले के गांव गंगवा में बुधवार दोपहर बाद 33 वर्षीय रजनी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतका के पति ओमप्रकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज .......

हिसार (ब्यूरो) : जिले के गांव गंगवा में बुधवार दोपहर बाद 33 वर्षीय रजनी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतका के पति ओमप्रकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। फतेहाबाद के गांव भोडिय़ा खेड़ा निवासी निर्मल कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर को आजाद नगरवासी उसकी बहन सुमन के देवर रॉबिन ने फोन कर बताया कि रजनी ने फंदा लगा लिया है।

वे गांव के लोगों के साथ गंगवा में पहुंचा तो रजनी का शव बैड पर पड़ा था और पंखे में चुन्नी लटक रही थी। निर्मल ने बताया कि रजनी की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं। उसका पति ओमप्रकाश उस पर बार-बार मायके से रुपए लाने का दबाव बनाता था। उन्होंने पहले एक लाख रुपए देकर ओमप्रकाश की गांव में गारमैंट्स की दुकान खुलवाई थी।

वह 20 दिन पहले उनके गांव में आया था और सामान लाने के लिए डेढ़ लाख रुपए मांग रहा था। उन्होंने रुपए देने से इन्कार कर दिया था। एस.आई. अनिल कुमार की टीम ने शव कब्जे में ले लिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!