लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

Edited By Deepak Paul, Updated: 24 Feb, 2019 11:03 AM

woman gangrape porn videos made on the pretext of giving lift

हरियाणा प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म व गैंगरेप जैसे घिनौने अपराध थमने का नाम नही ले रहे है। ताजा मामला पलवल के शेखपुरा मोहल्ले का है जहां पर एक महिला को कमरे पर ले जाकर चार लोगों ने बारी-बारी उसका रेप किया और अश्लील वीडिय़ो बनाकर फोटो खीचें।...

पलवल(दिनेश कुमार): हरियाणा प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म व गैंगरेप जैसे घिनौने अपराध थमने का नाम नही ले रहे है। ताजा मामला पलवल के शेखपुरा मोहल्ले का है जहां पर एक महिला को कमरे पर ले जाकर चार लोगों ने बारी-बारी उसका रेप किया और अश्लील वीडिय़ो बनाकर फोटो खीचें। महिला थाना इंचार्ज मंजू देवी ने बताया कि एक 24 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि दिसबंर वर्ष 2018 के प्रथम सप्ताह में वह अपनी सुसराल से अपने भाई के पास गाजियाबाद जा रही थी। पीडि़ता अपनी सुसराल से पलवल के लिए आटो में सवार हुई और किठवाड़ी चौक पर उतर गई।

किठवाड़ी चौक पर पीडि़ता को गांव सिहोल निवासी संजू बाइक लेकर मिला और कहा कि बाइक पर बैठ जाओं वह उसे बस स्टैंड पर छोड़ देगा। संजू के कहने पर पीडि़ता बाइक पर बैठ गई। संजू पीडि़ता को शेखपुरा मोहल्ला स्थित एक कमरे पर ले गया जहां पर संजू के तीन साथी पहले से ही मौजूद थे। संजू ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया और उसके तीनों साथियों ने वीडिय़ो बनाई और फोटो खींचे। संजू व उसके साथियों ने पीडि़ता की वीडियो व फोटो को सोशल मीडिय़ा पर वायरल करने की धमकी देकर सभी ने बारी-बारी उसका रेप किया। 

जिसके बाद संजू वीडिय़ो व फोटो को वायरल करने की धमकी देकर समय-समय पर पीडि़ता को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि 20 फरवरी की शाम को वे नोहरे में पशुओं का दूध निकालने गई थी तो संजू नोहरे में आ गया और पीडि़ता से संबंध बनाने को कहा। पीडि़ता जब संजू का विरोध किया तो वह जान से मारने, अश्लील वीडिय़ो व फोटो को वायरल करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
PunjabKesari, Police
पीडि़ता ने घर जाकर आपबीती अपने पति को बताई। पीडि़ता ने अपने पति की मदद से मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़ता का मैडिकल कराया जहां दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!