Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Jun, 2025 09:14 PM

सेक्टर-56 एरिया में हुई रोडरेज में महिला की कार में टक्कर मारने के बाद तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-56 एरिया में हुई रोडरेज में महिला की कार में टक्कर मारने के बाद तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-54 में रहने वाली निहारिका ने कहा कि वह बीती 10 जून को अपनी कार से किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान रॉन्ग साइड से एक कार आई और उसकी कार को टच कर दिया। यही नहीं कार से उतरे चालक और एक व्यक्ति ने उसके साथ बदसलूकी की और महिला की कार का वाइपर तोड़ दिया। यही नहीं आरोपी महिला के कार का शीशा पीटते रहे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि छानबीन में सामने आया है कि रॉन्ग साइड से आने वाली कार की मालिक एक महिला है। जो डीएलएफ साइबर सिटी में रहती है। पुलिस ने महिला से कार में सवार लोगों के बारे में मालूम किया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।