पति के अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने उठाया खौंफनाक कदम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Mar, 2025 03:58 PM

wife took a horrifying step due to husband s illicit relationship

हरियाणा में एक विवाहिता ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। वहीं का मृतका के परिजनों का उसके पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों चलते फांसी देने का आरोप है।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना की गढ़ी सराय में रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं का मृतका के परिजनों का उसके पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों चलते फांसी देने का आरोप है। मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला के पति समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
 
घटना की जानकारी देते हुए मृतक महिला की मां ने बताया कि वह पानीपत के गांव दरियापुर के रहने वाले हैं। 2010 में उनकी बेटी सीमा की शादी गोहाना के गढ़ी सराहे के रहने वाले सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके 3 बच्चे हैं। मृतका की मां ने कहा कि सुनील के गांव की ही अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे। जिसका सीमा विरोध करती थी। जिस वजह से वो बेटी सीमा को पीटता था। 

PunjabKesari

तीन बच्चों की मां थी मृतका

मृतका की मां ने बताया कि कल ससुराल से फोन आया कि सीमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतका तीन बच्चे थे, जिनमें दो बेटी और एक बेटा था।

PunjabKesari

जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया मृतका के भाई राजेश ने पुलिस को सीमा के पति सुनील व अन्य पर हत्या का शक जताया है, जिस पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!