जब नारायण को डॉ. अनुराग ने दिया नया जीवन...किडनी की समस्या से निजात पाकर उन्होंने अस्पताल की टीम का जताया आभार

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Mar, 2026 07:34 PM

when dr anurag gave narayan a new lease on life he thanked the hospital team

किडनी की समस्या से जूझ रहे कुरुक्षेत्र के सीनियर सिटीजन नारायण दत्त गुप्ता का डॉक्टर अनुराग कौशल ने सफल इलाज

कुरुक्षेत्र (धमीजा) : जी हां, किडनी की समस्या से जूझ रहे कुरुक्षेत्र के सीनियर सिटीजन नारायण दत्त गुप्ता को डॉक्टर अनुराग कौशल ने उनका सफल इलाज करते हुए नया जीवनदान दिया है। नारायण दत्त गुप्ता ने डॉक्टर अनुराग कौशल और श्री बालाजी आरोग्यम अस्पताल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने बताया कि वे पिछले कई महीनों से अपनी दोनों किडनियों की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें न तो भूख लगती थी, साथ ही टांगों में दर्द, पैरों में सूजन जैसी कई परेशानियां भी थी। वे कुरुक्षेत्र और पंचकूला में निजी अस्पतालों में भी भर्ती रहे, परंतु उन्हें राहत नहीं मिली। बीती 12 मार्च को उन्होंने डॉक्टर अनुराग कौशल को अपनी इस स्वास्थ्य समस्या के बारे में बताया तो उन्होंने उन्हें श्री बालाजी आरोग्यम अस्पताल में तुरंत भर्ती होने को कहा। 

उनके सभी टेस्ट किए गए और उन्हें बेहतर इलाज प्रदान करते हुए उन्हें बिल्कुल ठीक कर दिया। अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं। उन्हें भूख भी लग रही है, वे अच्छे ढंग से खाना भी खा रहे हैं, उनके पैरों की सूजन भी खत्म हो गई है। उन्होंने अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर डॉक्टर अनुराग कौशल को अपना आशीर्वाद देते हुए उनका और उनके अस्पताल की पूरी टीम का आभार प्रकट किया।

गौरतलब है कि नारायण दत्त गुप्ता शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं और पूर्व सासंद राजकुमार सैनी के मीडिया एडवाइजर भी रह चुके हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!